परमाणु और अणु क्लास 9 नोट्स और MCQ



हमारे आस- पास की वस्तुएं छोटे छोटे कणों से मिलकर बनी होती है, पर यह छोटे कण कितने छोटे हो सकते है ? क्या इनकी कोई खास पहचान हो सकती है? किसी पदार्थ की प्रकृति को तय करने में क्या इनकी कोई भूमिका हो सकती है? इन और ऐसे ही सवालों की गुत्थी को सुलझाने की कोशिश में हमारा सामना विज्ञान की कुछ नई अवधारणाओं से होता है, जिसका अध्ययन एक रोचक तरीके से हम इस नोट्स में करेंगे. साथ ही इसके बाद इसी नोट्स  के आधार पर आपको एक MCQS बेस्ड टेस्ट का सामना भी करना है ताकि आप विषय की अपनी समझ को परख सकें.
परमाणु और अणु क्लास 9 नोट्स और MCQ

परमाणु और अणु क्लास 9 नोट्स और MCQ

परमाणु एवं अणु|Atoms and Molecules|

सबसे पहले बात करते है की किसी पदार्थ की विभाज्यता यानि इसके अंतिम रूप से तोड़े जाने का विचार कैसे पैदा हुआ -  

पदार्थ की विभाज्यता और परमाणु का विचार|Divisibility of matter and idea of Atom|

परमाणु का विचार सबसे पहले कब और किसने दिया ? 

  • पदार्थ की विभाज्यता के मत के बारे में भारत में बहुत पहले, लगभग 500 ईसा पूर्व विचार व्यक्त किया गया था।
आपके लिए जानना हैरान करने वाला हो सकता है कि रसायनविज्ञान की इस रहस्यमयी दुनिया की गुत्थियों को सुलझाने में हमारे देश भारत के दार्शनिकों की प्रारंभिक भूमिका रही है, यानि सबसे पहले इस दिशा में सोचने वाले लोगों में से हम एक रहें-

महर्षि कनाड (Maharshi Kanad): 

भारतीय दार्शनिक महर्षि कनाड (Maharshi Kanad) ने प्रतिपादित किया था कि यदि हम द्रव्य (पदार्थ) को विभाजित करते जाएँ तो हमें छोटे-छोटे कण प्राप्त होते जाएँगे तथा अंत में एक सीमा आएगी जब प्राप्त कण को पुनः विभाजित नहीं किया जा सकेगा अर्थात् वह सूक्ष्मतम कण अविभाज्य रहेगा। इस अविभाज्य सूक्ष्मतम कण को उन्होंने परमाणु कहा।

पकुधा कात्यायम (Pakudha Katyayama)

भारतीय दार्शनिक पकुधा कात्यायाम (Pakudha Katyayama) ने इस मत को विस्तृत रूप से समझाते हुए कहा कि ये कण सामान्यतः संयुक्त रूप में पाए जाते हैं, जो हमें द्रव्यों के भिन्न-भिन्न रूपों को प्रदान करते हैं।

ग्रीक दार्शनिक डेमोक्रिटस (Democritus) एवं लियुसीपस (Leucippus)

लगभग इसी समय यानि 500 ई.पू. ग्रीक दार्शनिक डेमोक्रिटस (Democritus) एवं लियुसीपस (Leucippus) ने सुझाव दिया था कि यदि हम द्रव्य को विभाजित करते जाएँ, तो एक एेसी स्थिति आएगी जब प्राप्त कण को पुनः विभाजित नहीं किया जा सकेगा। उन्होंने इन अविभाज्य कणों को Atom(indivisible) कहा था।

हालाँकि ये सभी सुझाव दार्शनिक विचार भर ही रहे। इन विचारों की वैधता सिद्ध करने के लिए 18वीं शताब्दी तक कोई विशेष प्रयोगात्मक कार्य नहीं हुए।

रासायनिक संयोजन के नियम|Laws of Chemical Combinatination|

  • 18वीं शताब्दी में वैज्ञानिक आंतवाँ एल. लवाइजिए (Antonie L. Lavoisier) ने रासायनिक संयोजन के महत्वपूर्ण नियमों को स्थापित किया जिसने रसायन विज्ञान को महत्वपूर्ण आधार प्रदान किया।
  • लवाइजिए एवं जोजफ एल. प्राउस्ट (Joseph L. Proust) ने बहुत अधिक प्रायोगिक कार्यों के पश्चात् रासायनिक संयोजन के निम्नलिखित दो नियम प्रतिपादित किए

1. द्रव्यमान संरक्षण का नियम: 

  • द्रव्यमान संरक्षण के नियम के अनुसार किसी रासायनिक अभिक्रिया में द्रव्यमान का न तो सृजन किया जा सकता है न ही विनाश

द्रव्यमान संरक्षण के नियम का उदाहरण 

  • जब मोमबत्ती जलती है, तब उसका मोम ऑक्सीजन के साथ प्रतिक्रिया कर पानी (H2O) तथा कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) बनाता है। तो यदि हम मोम और ऑक्सीजन का कुल वज़न लें ,तो वह H2O और CO2 के कुल वज़न के बराबर होगा। यानी मोम कहीं गायब नहीं हुआ है। वह जितना था, उतना ही है।

2. स्थिर अनुपात का नियम: 

  • लवाइजिए एवं अन्य वैज्ञानिकों ने इस बात पर प्रकाश डाला कि कोई भी यौगिक दो या दो से अधिक तत्वों से निर्मित होता है। इस प्रकार प्राप्त यौगिकों में, इन तत्वों का अनुपात स्थिर होता है चाहे इसे किसी स्थान से प्राप्त किया गया हो अथवा किसी ने भी इसे बनाया हो। 
  • दुसरे शब्दों में - "किसी भी यौगिक में तत्व सदैव एक निश्चित द्रव्यमानों के अनुपात में विद्यमान होते हैं"।
स्थिर अनुपात का नियम के नियम का उदाहरण-

जल में हाइड्रोजन एवं अॉक्सीजन के द्रव्यमानों का अनुपात

जल में हाइड्रोजन एवं अॉक्सीजन के द्रव्यमानों का अनुपात सदैव 1:8 होता है चाहे जल का स्रोत कोई भी हो।

अमोनिया (NH3) में, नाइट्रोजन एवं हाइड्रोजन द्रव्यमानों का अनुपात

अमोनिया (NH3) में, नाइट्रोजन एवं हाइड्रोजन द्रव्यमान सदैव 14:3 के अनुपात में विद्यमान रहते हैं, चाहे अमोनिया किसी भी प्रकार से निर्मित हुई हो अथवा किसी भी स्रोत से ली गई हो। 

जॉन डाल्टन कौन थे ?|Who is John Dolton?|


परमाणु और अणु क्लास 9 नोट्स और MCQ


  • जॉन डाल्टन का जन्म सन् 1766 में इंग्लैंड के एक गरीब जुलाहे(बुनकर) परिवार में हुआ था। 
  • बारह वर्ष की आयु में उन्होंने एक शिक्षक के रूप में अपनी जीविका शुरू की। सात साल बाद वह एक स्कूल के प्रिंसिपल बन गए। 
  • सन् 1793 में जॉन डाल्टन एक कॉलेज में गणित, भौतिकी एवं रसायन शास्त्र पढ़ाने के लिए मैनचेस्टर चले गए।
  • सन् 1808 में इन्होंने अपने परमाणु सिद्धांत को प्रस्तुत किया, जो द्रव्यों के अध्ययन के लिए एक महत्वपूर्ण सिद्धांत साबित हुआ।

डाल्टन का परमाणु सिद्धांत

  • डाल्टन ने द्रव्यों की विभाज्यता का विचार प्रदान किया जिसे उस समय तक दार्शनिकता माना जाता था उन्होंने अपने परमाणु सिद्धांत में द्रव्यमान के संरक्षण के नियम एवं निश्चित अनुपात के नियम की युक्तिसंगत व्याख्या की।
  • डाल्टन के परमाणु सिद्धांत के अनुसार– सभी द्रव्य चाहे तत्व, यौगिक या मिश्रण हो, सूक्ष्म कणों से बने होते हैं जिन्हें परमाणु कहते हैं। डाल्टन के सिद्धांत की विवेचना निम्न प्रकार से कर सकते है ः
    1. सभी द्रव्य परमाणुओं से निर्मित होते हैं, जो कि रासायनिक अभिक्रिया में भाग लेते हैं।
    2. परमाणु अविभाज्य सूक्ष्मतम कण होते हैं जो रासायनिक अभिक्रिया में न तो सृजित होते हैं न ही उनका विनाश होता है।
    3. किसी तत्व के सभी परमाणुओं का द्रव्यमान एवं रासायनिक गुणधर्म समान होते हैं।
    4. भिन्न-भिन्न तत्वों के परमाणुओं के द्रव्यमान एवं रासायनिक गुणधर्म भिन्न-भिन्न होते हैं।
    5. भिन्न-भिन्न तत्वों के परमाणु परस्पर छोटी पूर्ण संख्या के अनुपात में संयोग कर यौगिक निर्मित करते हैं
    6. किसी भी यौगिक में परमाणुओं की सापेक्ष संख्या एवं प्रकार निश्चित होते हैं।

तत्वों के प्रतीक और नामकरण

नामकरण  

  • प्रारंभ में तत्वों के नामों की व्युत्पत्ति उन स्थानों के नामों से की गई, जहाँ वे सर्वप्रथम पाए गए थे। उदाहरणस्वरूप, कॉपर (Copper) का नाम साइप्रस (Cyprus) से व्युत्पन्न हुआ।
  • कुछ तत्वों के नामों को विशिष्ट रंगों से लिया गया। उदाहरणस्वरूप, स्वर्ण (gold) का नाम लैटिन शब्द Aurum से लिया गया, जिसका अर्थ होता है पीला।
  • कुछ तत्वों के प्रतीकों को लैटिन, जर्मन या ग्रीक भाषाओं में उनके नामों से बनाया गया है। उदाहरणार्थः लौह (Iron) का प्रतीक Fe है, जो उसके लैटिन नाम फेरम से व्युत्पन्न किया गया है। इसी प्रकार सोडियम का प्रतीक Na तथा पोटैशियम का प्रतीक K क्रमशः नैट्रियम एवं केलियम से व्युत्पन्न हैं।

तत्वों के प्रतीक

  • डाल्टन एेसे प्रथम वैज्ञानिक थे, जिन्होंने तत्वों के प्रतीकों का प्रयोग विशिष्ट अर्थ में किया अर्थात् यह प्रतीक तत्व के एक परमाणु को प्रदर्शित करता था।
  • डाल्टन द्वारा सुझाए गए कुछ तत्वों के प्रतीक-
परमाणु और अणु क्लास 9 नोट्स और MCQ

IUPAC क्या है ?|What is IUPAC

इंटरनेशनल यूनियन अॉफ प्योर एंड एप्लाइड केमिस्ट्री (IUPAC) एक अर्न्तराष्ट्रीय वैज्ञानिक संस्था है जो तत्वों के नामों, प्रतीकों और मात्रकों को स्वीकृति प्रदान करती है।
  • अधिकतर तत्वों के प्रतीक उन तत्वों के अंग्रेजी नामों के एक या दो अक्षरों से बने होते हैं, इस तरह नामकरण का यह सुझाव सबसे पहले बर्जिलियस ने दिया था।
  • किसी प्रतीक के पहले अक्षर को सदैव बड़े अक्षर (capital letter) में तथा दूसरे अक्षर को छोटे अक्षर (small letter) में लिखा जाता है। 
उदाहरणार्थ-
हाइड्रोजन, H
एेलुमिनियम, Al न कि AL
कोबाल्ट, Co न कि CO

परमाणु और अणु क्लास 9 नोट्स और MCQ


परमाणु क्या होता है?

परमाणु (Atom) किसी तत्व की सबसे छोटी रचनात्मक इकाई होती है, जो स्वतंत्र अवस्था में नहीं पायी जाती है परन्तु रासायनिक अभिक्रिया में भाग लेती है.

परमाणु कितने बड़े होते हैं?

परमाणु बहुत छोटे होते हैं। इतने छोटे की ये हमारे नंगी आँखों से नजर भी नहीं आते. इसलिए परमाणु त्रिज्या को नेनोमीटर (nm) में मापा जाता है।
10–9 m = 1nm
1m = 109 nm

परमाणु किस प्रकार अस्तित्व में रहते हैं?

अधिकांश तत्वों के परमाणु स्वतंत्र रूप से अस्तित्व में नहीं रह पाते।

परमाणु द्रव्यमान

परमाणु द्रव्यमान एक परमाणु के द्रव्यमान को मापता है। यह एक परमाणु के नाभिक में मौजूद प्रोटॉन और न्यूट्रॉन की संख्या के योग के बराबर होता है। इलेक्ट्रॉनों का द्रव्यमान नगण्य होता है, इसलिए वे परमाणु द्रव्यमान में महत्वपूर्ण योगदान नहीं देते हैं।

परमाणु द्रव्यमान को एकीकृत परमाणु द्रव्यमान मात्रक (u) में मापा जाता है। एक u का मान 1/12 कार्बन-12 के एक परमाणु के द्रव्यमान के बराबर होता है।

एक परमाणु का द्रव्यमान उसके रासायनिक गुणों को निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उदाहरण के लिए, भारी परमाणुओं वाले तत्व आमतौर पर हल्के परमाणुओं वाले तत्वों की तुलना में कम प्रतिक्रियाशील होते हैं।
  • शुरू शुरू में परमाणु द्रव्यमान को amu द्वारा संक्षेप में लिखते थे, लेकिन आजकल IUPAC के द्वारा तय किये गये मापदंड के अनुसार इसको 'u' -यूनीफाइड द्रव्यमान द्वारा प्रदर्शित किया जाता है।
  • शुरुआत में वैज्ञानिकों ने परमाणु द्रव्यमानों की गणना के लिए  अॉक्सीजन परमाणु के द्रव्यमान के 1/16 भाग को इकाई के रूप में लिया।  इसके दो कारण थे- 
      1. अॉक्सीजन अनेक तत्वों के साथ अभिक्रिया करके यौगिक बनाता है।
      2. इस परमाणु द्रव्यमान इकाई द्वारा अधिकांश तत्वों के परमाणु द्रव्यमान पूर्णांक में प्राप्त होते हैं।
  • 1961 में परमाणु द्रव्यमानों को ज्ञात करने के लिए परमाणु द्रव्यमान इकाई के रूप में ऑक्सीजन की जगह कार्बन–12 को मानक इकाई के रूप में स्वीकार किया गया था। 
  • आज हम कार्बन-12 के एक परमाणु द्रव्यमान के 1/12 वें भाग को मानक परमाणु द्रव्यमान इकाई के रूप में लेते हैं।
परमाणु और अणु क्लास 9 नोट्स और MCQ


अणु क्या है?

साधारणतया अणु एेसे दो या दो से अधिक परमाणुओं का समूह होता है जो आपस में रासायनिक बंध द्वारा जुड़े होते हैं, अणु को किसी तत्व अथवा यौगिक के उस सूक्ष्मतम कण के रूप में परिभाषित कर सकते हैं जो स्वतंत्र रूप से अस्तित्व में रह सकता है तथा जो उस यौगिक के सभी गुणधर्म को प्रदर्शित करता है।

अणु के प्रकार

किसी अणु की संरचना में प्रयुक्त होने वाले परमाणुओं की संख्या को उस अणु की परमाणुकता कहते हैं।

एकल-परमाणुक(Monoatomic):  

किसी तत्व के अणु एक ही प्रकार के परमाणुओं द्वारा संरचित होते हैं। आर्गन (Ar), हीलियम (He) इत्यादि जैसे अनेक तत्वों के अणु उसी तत्व के केवल एक परमाणु द्वारा निर्मित होते हैं। 

द्वि-परमाणुक:(Diatomic): 

अॉक्सीजन अणु दो अॉक्सीजन परमाणुओं से बनता है, इसलिए इसे द्वि-परमाणुक अणु, O2 कहते हैं। 

त्रि-परमाणुक (Triatomic): 

तीन परमाणुओं से बने अणु को त्रि-परमाणुक अणु कहते हैं। उदाहरण के लिए, ओजोन (O₃), 

चतुर्-परमाणुक (Tetraatomic): 

चार परमाणुओं से बने अणु को चतुर्-परमाणुक अणु कहते हैं। उदाहरण के लिए, फास्फोरस (P4)

बहु--परमाणुक (Polyatomic): 

दो से अधिक परमाणुओं से बने अणु को बहु-परमाणुक अणु कहते हैं। उदाहरण के लिए, सल्फर (S8)

परमाणु और अणु क्लास 9 नोट्स और MCQ

आण्विक द्रव्यमान

किसी पदार्थ का आण्विक द्रव्यमान उसके सभी संघटक परमाणुओं के द्रव्यमानों का योग होता है। इस प्रकार यह अणु का वह सापेक्ष द्रव्यमान है जिसे परमाणु द्रव्यमान इकाई (u) द्वारा व्यक्त किया जाता है।

जल (H2O) के सापेक्ष आण्विक द्रव्यमान:

हाइड्रोजन का परमाणु द्रव्यमान = 1 u
अॉक्सीजन का परमाणु द्रव्यमान = 16 u तथा
2 × 1 u + 1 × 16 u= 18 u

नाइट्रिक अम्ल (HNO3) के आण्विक द्रव्यमान

H का परमाणु द्रव्यमान + Ν का परमाणु द्रव्यमान + 3 × O का परमाणु द्रव्यमान
हाइड्रोजन का परमाणु द्रव्यमान = 1 u
अॉक्सीजन का परमाणु द्रव्यमान = 16 u तथा
नाइट्रोजन का परमाणु द्रव्यमान = 14 u होता है।
अतः HNO3 का आण्विक द्रव्यमान
= 1 u + 14 u + 3 × 16 u = 63 u है।


तत्व की संयोजकता

किसी तत्व की संयोजन शक्ति (अथवा क्षमता) उस तत्व की संयोजकता कहलाती है।

आयन क्या होता है?

धातु एवं अधातु युक्त यौगिक आवेशित कणों से बने होते हैं। इन आवेशित कणों को आयन कहते हैं, यह ऋण आवेश अथवा धन आवेश होता है।
  • ऋणायन (anion): ऋण आवेशित आयन
  • धनायन (cation): धन आवेशित आयन 
उदाहरण के लिए सोडियम क्लोराइड (NaCl) में सोडियम (Na+) धनायन तथा क्लोराइड आयन (Cl–) ऋणायन  के रूप में होते हैं।


रासायनिक सूत्र

किसी यौगिक का रासायनिक सूत्र उसके संघटक का प्रतीकात्मक निरूपण होता है।

द्विअंगी यौगिक: 

दो भिन्न-भिन्न तत्वों से निर्मित सरलतम यौगिकों को द्विअंगी यौगिक कहते हैं।

1. हाइड्रोजन क्लोराइड का सूत्र



अतः हाइड्रोजन क्लोराइड का रासायनिक सूत्र HCl है।

2. हाइड्रोजन सल्फाइड के सूत्र



3. कार्बन टेट्राक्लोराइड का सूत्र


4. मैग्नीशियम क्लोराइड का सूत्र


अतः सूत्र : MgCl2

5. एेलुमिनियम अॉक्साइड का सूत्रः


अतः सूत्र ः Al2O3

6. कैल्सियम अॉक्साइड का सूत्रः


यहाँ पर दोनों तत्वों की संयोजकताएँ समान हैं। अतः इसका सूत्र Ca2O2 प्राप्त होगा, लेकिन हम इस सूत्र को CaO के रूप में सरलीकृत करते हैं।


बहुपरमाणुक आयनों वाले यौगिक

1. सोडियम नाइट्रेट का सूत्र:


अतः सूत्र : NaNO3

2. कैल्सियम हाइड्रॉक्साइड का सूत्रः


अतः सूत्र ः Ca(OH)2

3.सोडियम कार्बोनेट का सूत्रः


अतः सूत्र : Na2CO3

4. अमोनियम सल्फेट का सूत्र:



अतः सूत्र ः (NH4)2SO4

सूत्र इकाई द्रव्यमान

  • किसी पदार्थ का सूत्र इकाई द्रव्यमान उसके सभी संघटक परमाणुओं के परमाणु द्रव्यमानों का योग होता है।
  • सूत्र द्रव्यमान उसी तरह निकाला जाता है, जिस तरह आण्विक द्रव्यमान निकाला जाता है, अंतर केवल इतना होता है कि यहाँ पर हम उस पदार्थ के लिए सूत्र इकाई का उपयोग करते हैं,जिसके संघटक आयन होते हैं।

सोडियम क्लोराइड (इकाई सूत्र NaCl) का इकाई सूत्र द्रव्यमान

1 × 23 u + 1 × 35.5 u = 58.5 u

CaCl2 का सूत्र इकाई द्रव्यमान

कैल्सियम (Ca) का परमाणु द्रव्यमान = 40 u
क्लोरीन (Cl) का परमाणु द्रव्यमान = 35.5 u
अतः CaCl2 का सूत्र इकाई द्रव्यमान
= 1 × 40 u + 2 × 35.5 u
= 40 u + 71 u
= 111 u



चलिए अब कुछ mcq based test के आधार पर अपनी समझ को परखते हैं-

Mcqs Test on Atom and Molecules| परमाणु और अणु क्लास 9 नोट्स और MCQ| 

1.वह भारतीय दार्शनिक कौन है जिसने सबसे पहले "परमाणु" (परमाणु) की अवधारणा प्रस्तुत की?

A.महर्षि कणाद

B.डेमोक्रिटस
C.अरस्तू
D.सुकरात


2.डेमोक्रिटस और ल्यूसिपस ने पदार्थ की विभाज्यता के बारे में क्या सुझाव दिया?


A.पदार्थ को अनन्त रूप से विभाजित किया जा सकता है

B.पदार्थ को छोटे अविभाज्य कणों में विभाजित किया जा सकता है जिन्हें परमाणु कहा जाता है
C.पदार्थ को बिल्कुल भी विभाजित नहीं किया जा सकता
D.पदार्थ पृथ्वी, जल, वायु और अग्नि से बना है


3. किस शताब्दी में भारतीय दार्शनिक पकुधा कात्यायमा ने परमाणुओं की अवधारणा और पदार्थ के विभिन्न रूपों के निर्माण में उनकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की?


A.चौथी शताब्दी ई.पू

B.5वीं शताब्दी ई.पू
C.18 वीं सदी
D.19 वीं सदी

4.एंटोनी लावोइसियर को रसायन विज्ञान में दो महत्वपूर्ण सिद्धांतों की स्थापना के लिए जाना जाता है। ये सिद्धांत क्या हैं?


A.गुरुत्वाकर्षण का नियम और गति का नियम

B.द्रव्यमान के संरक्षण का नियम और स्थिर संघटन का नियम
C.सापेक्षता का सिद्धांत और ऊष्मागतिकी का नियम
D.आकर्षण का नियम और अपवर्तन का नियम

5. द्रव्यमान संरक्षण के नियम के अनुसार रासायनिक प्रतिक्रिया में क्या होता है?


A.द्रव्यमान निर्मित होता है

B.द्रव्यमान नष्ट हो जाता है
C.द्रव्यमान संरक्षित है
D.द्रव्यमान ऊर्जा में परिवर्तित हो जाता है

6. जोसेफ एल प्राउस्ट रसायन विज्ञान में किस मौलिक सिद्धांत के लिए जाने जाते हैं?


A.ऊर्जा संरक्षण का नियम

B.निश्चित अनुपात का नियम
C.एकाधिक अनुपात का नियम
D.गुरुत्वाकर्षण का नियम

7. रासायनिक प्रतिक्रियाओं के संदर्भ में, एकाधिक अनुपात का कानून क्या बताता है?

A.तत्व पूर्ण संख्या अनुपात में संयोजित होते हैं

B.तत्व निश्चित अनुपात में संयोजित होते हैं
C.तत्व किसी भी अनुपात में संयोजित हो सकते हैं
D.रासायनिक अभिक्रियाओं में तत्व संयोजित नहीं होते हैं

8.एकाधिक अनुपात के नियम के अनुसार पानी में द्रव्यमान (H2O) के अनुसार हाइड्रोजन और ऑक्सीजन का अनुपात क्या है?

A.1:1

B.2:1
C.1:8
D.14:3

9.परमाणु सिद्धांत विकसित करने का श्रेय किसे दिया जाता है जो बताता है कि सभी पदार्थ अविभाज्य कणों से बने होते हैं जिन्हें परमाणु कहा जाता है?

A.महर्षि कणाद

B.डेमोक्रिटस
C.एंटोनी लावोइसिएर
D.जॉन डाल्टन

10.जॉन डाल्टन के परमाणु सिद्धांत के अनुसार, किसी दिए गए तत्व में परमाणुओं की प्रकृति क्या है?

A.किसी तत्व के परमाणु सभी पहलुओं में समान होते हैं।

B.किसी तत्व के परमाणुओं के गुण भिन्न-भिन्न हो सकते हैं।
C.किसी तत्व के परमाणु अविभाज्य होते हैं।
D.किसी तत्व के परमाणु सदैव जोड़े में पाए जाते हैं।

11.जॉन डाल्टन का निश्चित अनुपात का नियम क्या बताता है?

A.सभी तत्व छोटे, अविभाज्य कणों से बने होते हैं जिन्हें परमाणु कहा जाता है।

B.तत्व निश्चित अनुपात में संयोजित होकर यौगिक बनाते हैं।
C.किसी रासायनिक प्रतिक्रिया के उत्पादों का कुल द्रव्यमान अभिकारकों के कुल द्रव्यमान के बराबर होता है।
D.तत्व कई अनुपातों में मिलकर विभिन्न यौगिक बना सकते हैं।

12.जॉन डाल्टन के परमाणु सिद्धांत के अनुसार, परमाणु किस प्रकार संयोजित होकर यौगिक बनाते हैं?

A.विभिन्न तत्वों के परमाणु किसी भी अनुपात में संयोजित हो सकते हैं।

B.विभिन्न तत्वों के परमाणु सदैव 1:1 के अनुपात में संयोजित होते हैं।
C.विभिन्न तत्वों के परमाणु सदैव 2:1 के अनुपात में संयोजित होते हैं।
D.विभिन्न तत्वों के परमाणु कभी संयोजित नहीं होते।

13.जॉन डाल्टन का परमाणु सिद्धांत विभिन्न तत्वों के परमाणुओं के सापेक्ष द्रव्यमान के बारे में क्या कहता है?

A.विभिन्न तत्वों के परमाणुओं का द्रव्यमान समान होता है।

B.विभिन्न तत्वों के परमाणुओं का द्रव्यमान भिन्न-भिन्न होता है।
C.विभिन्न तत्वों के परमाणुओं का द्रव्यमान समान या भिन्न हो सकता है।
D.विभिन्न तत्वों के परमाणु अविभाज्य हैं।

14.जॉन डाल्टन के परमाणु सिद्धांत में, यौगिकों के निर्माण में परमाणुओं की क्या भूमिका है?

A.विभिन्न तत्वों के परमाणु किसी भी अनुपात में संयोजित होते हैं।

B.विभिन्न तत्वों के परमाणु मिलकर अणु बनाते हैं।
C.विभिन्न तत्वों के परमाणुओं का द्रव्यमान अनुपात निश्चित होता है।
D.विभिन्न तत्वों के परमाणु भौतिक रूप से मिश्रित होते हैं।

15.परमाणु को उनके अत्यंत छोटे आकार के कारण आम तौर पर कैसे मापा जाता है?

A.नैनोमीटर (एनएम)

B.सेंटीमीटर (सेमी)
C.मिलीमीटर (मिमी)
C.मीटर (एम)

16.हाइड्रोजन तत्व का आधुनिक प्रतीक क्या है?

A.H

B.He
C.Si
D.Hg

17.कौन सा अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक संगठन तत्वों के लिए स्वीकृत नाम, प्रतीक और परमाणु भार प्रदान करता है?

A. UNESCO

B. IUPA

C. WHO

D. NASA 

18. तत्वों का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रतीकों का उपयोग करने की अवधारणा सबसे पहले किसने प्रस्तावित की, जहां प्रत्येक प्रतीक तत्व के एक परमाणु का प्रतिनिधित्व करता है?

A. अल्बर्ट आइंस्टीन

B. आइजैक न्यूटन

C. जॉन डाल्टन

D. नील्स बोहर

19. रसायन विज्ञान के संदर्भ में "IUPAC" का क्या अर्थ है?

A. इंटरनेशनल यूनियन ऑफ प्रोटॉन एंड एटम्स कमीशन

B. इंटरनेशनल यूनियन ऑफ प्योर एंड एप्लाइड केमिस्ट्री

C. सार्वभौमिक कण विश्लेषण और वर्गीकरण संस्थान

D. पॉलिमर और मिश्र धातु संघ का अंतर्राष्ट्रीय संघ

20.किस रासायनिक तत्व का नाम लैटिन शब्द "ऑरम" से लिया गया है, जिसका अर्थ है "सोना"?

A. चाँदी

B. तांबा

C. सोना

D. लोहा

21.कोबाल्ट का रासायनिक चिन्ह क्या है?

A. Co

B. Cia

C. Ca

D. Cb

22. IUPAC के अनुसार रासायनिक तत्वों को आम तौर पर उनके प्रतीक कैसे मिलते हैं?

A. उनके परमाणु क्रमांक से

B. उनके सबसे सामान्य यौगिकों का उपयोग करके

C. उनके नाम का पहला अक्षर बड़े अक्षर में और दूसरा अक्षर छोटे अक्षर में लेकर

D. उनके परमाणु भारों को प्रतीकों में परिवर्तित करके


23. तत्वों के परमाणु भार के लिए परमाणु द्रव्यमान इकाई (AMU) के उपयोग का सुझाव किसने दिया?


A. जॉन डाल्टन

B. अल्बर्ट आइंस्टीन

C. नील्स बोहर

D. मैरी क्यूरी

24. किस तत्व का नाम लैटिन शब्द "साइप्रस" से लिया गया है?

A. तांबा

B. कार्बन

C. कैल्शियम

D. क्रोमियम

25.सोडियम का आधुनिक प्रतीक क्या है?

A. To

B. Na

C. Sa

D. Sn


26. जब एक परमाणु एक इलेक्ट्रॉन प्राप्त करता है तो किस प्रकार का आयन बनता है?


A. धनायन

B. आयन

C. न्यूट्रॉन

D. प्रोटॉन


27. एक अणु में सभी परमाणुओं के परमाणु द्रव्यमानों के योग को क्या कहते हैं?


A. परमाणु त्रिज्या

B. परमाणु भार

C. परमाणु क्रमांक

D. परमाणु आयतन

28.सोडियम नाइट्रेट का रासायनिक सूत्र क्या है?

A. S.N

B. Na2NO3

C. NaNO3

D. NaNO2

29. कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड का रासायनिक सूत्र क्या है?

A. CaOH

B. Ca(OH)2

C. Ca2H

D. Ca2OH


30. एल्यूमीनियम ऑक्साइड (Al2O3) के अणु द्रव्यमान (परमाणु द्रव्यमान इकाइयों में, u) की गणना करें।

A. 56 u

B. 96 u

C. 102 u

D. 106 u

Answers KEY|परमाणु और अणु क्लास 9 नोट्स और MCQ👇👇👇| Mcqs Test on Atom and Molecules

  1. ए। महर्षि कणाद
  2. बी। पदार्थ को छोटे अविभाज्य कणों में विभाजित किया जा सकता है जिन्हें परमाणु कहा जाता है
  3. ए। चौथी शताब्दी ई.पू
  4. बी। द्रव्यमान के संरक्षण का नियम और स्थिर संघटन का नियम
  5. सी। द्रव्यमान संरक्षित है
  6. बी। निश्चित अनुपात का नियम
  7. सी। तत्व किसी भी अनुपात में संयोजित हो सकते हैं
  8. सी। 1:8
  9. डी। जॉन डाल्टन
  10. ए। किसी तत्व के परमाणु सभी पहलुओं में समान होते हैं।
  11. बी। तत्व निश्चित अनुपात में संयोजित होकर यौगिक बनाते हैं।
  12. ए। विभिन्न तत्वों के परमाणु किसी भी अनुपात में संयोजित हो सकते हैं।
  13. बी। विभिन्न तत्वों के परमाणुओं का द्रव्यमान भिन्न-भिन्न होता है।
  14. बी। विभिन्न तत्वों के परमाणु मिलकर अणु बनाते हैं।
  15. ए। नैनोमीटर (एनएम
  16. ए) H
  17. बी) आईयूपीएसी
  18. ग) जॉन डाल्टन
  19. बी) इंटरनेशनल यूनियन ऑफ प्योर एंड एप्लाइड केमिस्ट्री
  20. ग) सोना
  21. ए) Co
  22. ग) उनके नाम का पहला अक्षर बड़े अक्षर में और दूसरा अक्षर छोटे अक्षर में लेकर
  23. ए) जॉन डाल्टन
  24. ए)तांबा
  25. बी) Na
  26. बी) आयन
  27. बी) परमाणु भार
  28. ग) NaNO3
  29. बी) Ca(OH)2
  30. डी) 106 यू